Wednesday, March 19, 2025
Google search engine
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसौतेले बाप ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज

सौतेले बाप ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की एक महिला के पति ने रिश्तों की सारी हदे पार कर दीं। महिला का आरोप है कि उसके पति मौ. इशाक ने उसकी सौतेली बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा और फिर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उसने अपनी ही सौतेली बेटी को मां बना दिया। व्हाट्सएप के जरिए आरोपी पिता अपनी ही सौतेली बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर अपनी बेगम को भेजता। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ कोतवाली नगर बुलंदशहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि बुलंदशहर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि उसके पहले पति का लगभग 10 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद 2017 में उसने मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार मौ. इशाक निवासी ऊपरकोट बुलंदशहर से दूसरा निकाह किया। महिला के पहले पति से एक बेटी और छह बेटे हैं। आरोप है कि करीब दो साल पहले इशाक उसकी सौतेली बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ जनपद हापुड़ ले गया और अपनी सौतेली बेटी के साथ वही रहने लगा। कुछ महीने बाद उसने अपनी सौतेली बेटी से अवैध संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। मौ. इशाक ने अपनी बेगम को तलाक नहीं दिया है, लेकिन फिर भी वह उसकी बेटी को पत्नी की तरह गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखे हुए है। इतना ही नहीं उसने व्हाट्सएप पर अपनी सौतेली बेटी के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर भी भेजी और धमकी दी कि वह इसी तरह उसकी बेटी को रखेगा। महिला ने एसएसपी से अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर बुलंदशहर में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments