Friday, July 31, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबररास्ते में रोककर छात्र को दबंग में जमकर पीटा, चार पर मुकदमा

रास्ते में रोककर छात्र को दबंग में जमकर पीटा, चार पर मुकदमा


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में डेयरी से घर लौट रहे छात्र को दबंगों ने जमकर पीटा। मार पिटाई के दौरान छात्र घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर मामले में चार नामजद दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि गुलावठी के गांव छपरावत के रहने वाले अभिनव शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक कोचिंग में पढ़ता है। गुरुवार की रात वह अपनी डेयरी पर दूध का काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित छात्रा ने जब शोर मचाया तो आसपास लोगों को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर गांव छपरावत के रहने वाले बाबू, छोटू पुत्र अर्जुन सिंह, रवि पुत्र श्यामपाल और ललित कुमार पुत्र दिनेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments