Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: जूते के शोरूम में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर...

स्याना: जूते के शोरूम में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर खाक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी चौराहे पर स्थित एक जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई। इस दौरान लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलती ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
आपको बता दें कि बुगरासी चौराहे स्थित गुप्ता बूट हाउस के शोरूम में बुधवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। शोरूम की ऊपरी मंजिल से आग की लपटे उठ रही थी और धुएं का गुब्बारा दूर से ही देखा जा सकता था। शोरूम में आग लगने से आसपास दुकान के लोग बाहर आ गए और मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि शोरूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments