बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक होटल के बाहर से खड़ी बाइक को चोरों ने अपना निशाना बनाया और अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला 24 जून की रात का है। पीड़ित जितेंद्र भाटी निवासी गांव नुलरौली ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह बाइक से सिकंदराबाद आ रहे थे। रास्ते में हाईवे स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए वह रुक। खाना खाने के बाद जब वह होटल के बाहर आए तो होटल के बाहर खड़ी बाइक गायब मिली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
होटल के बाहर से खड़ी बाइक चोरी
RELATED ARTICLES


