बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने शातिर चोर (चैन स्नैचर) के साथ थाना स्याना पुलिस की हुई मुठभेड, जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुआ है। जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात को थाना स्याना पुलिस निर्माणाधीन चौकी बीबीनगर रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी बीबीनगर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई तभी अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी पुत्र रफीक निवासी मोहम्मदपुर रुस्तमपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक (बिना नम्बर) बरामद हुई है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर अपराधी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन स्नैचिंग एवं मोटरसाइकिल चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। गुरुवार की रात में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान उक्त आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
शातिर चोर (चैन स्नैचर) के साथ थाना स्याना पुलिस की हुई मुठभेड, हापुड़ निवासी घायलावस्था में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


