बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता है। शुक्रवार की सुबह वह पत्नी के साथ काम पर गया था तभी गांव का एक व्यक्ति उनकी मानसिक रूप से कमजोर 12 वर्षीय बेटी को पैसे का लालच देकर घर से ले गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
RELATED ARTICLES


