बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना में एक लड़की व लड़के का शव पेड़ पर लटका मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया है कि युवक नाबालिक किशोरी को भगाकर अपने साथ ले गया था। नाबालिक किशोरी की पहचान थाना डिबाई क्षेत्र के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और जांच की तो शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेड़ से लटका मिला किशोरी व युवक का शव
0
8
RELATED ARTICLES



