Tuesday, August 4, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरपिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में छतारी के अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे-509 पर दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संभल जनपद के थाना बबराला क्षेत्र के गांव पहलवाड़ा निवासी अनिल पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया है। परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार अनिल रविवार की शाम करीब 5:00 बजे अपनी बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर थाना छतारी क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास पहुंचा तो पिकअप की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments