बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव रूपसपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देख परिजनों के होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं खेत में मिले शव की सूचना फैलते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल में बन गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान 70 वर्षीय यादराम पुत्र मेद सिंह के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि मामला रविवार का है। परिजनों ने बताया कि मृतक बुजुर्ग यादराम खेत में किसी काम से गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को काफी चिंता हुई जिसके बाद परिजन बुजुर्ग यादराम को खेत पर देखने के लिए निकल गए परिजनों ने बुजुर्ग यादराम को खेत में मृत अवस्था में पड़ा देखा। इस दौरान परिजनों के होश उड़ गए उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक बुजुर्ग यादराम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि शव की तलाशी लेने पर मोबाइल फोन गया पीला लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव
RELATED ARTICLES



