बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। मथुरा और खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले चार दोस्तों की कार छपरावत के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दूसरी ओर उछलकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दीपक पुत्र राजकुमार, शिवम पुत्र उपेंद्र सिंह, आर्यन और विशाल बुधवार देर रात गांव से मथुरा व खाटू श्याम जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार गुलावठी क्षेत्र के छपरावत के पास पहुंची, अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पार करते हुए पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दीपक, शिवम और आर्यन की मौत हो चुकी थी। घायल विशाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
मथुरा-खाटू श्याम जा रहे चार दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत
RELATED ARTICLES



