बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मामले में चार नामजद आरोपियों समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हल्का उपनिरीक्षक राहुल कुमार और बीट आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और घटना में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, चार आरोपी नामजद व दो पुलिसकर्मी निलंबित
RELATED ARTICLES


