Monday, August 17, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरकरंट की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवक की मौत

करंट की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव परोरी में रविवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाला युवक परिवार का इकलौता बेटा था और परिवार के लिए कमाने वाला इकलौता व्यक्ति भी था। अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments