बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मुस्लिम समाज के लोग शुक्रवार शाम आसमान पर नजरें गडाए रखा लेकिन माह-ए-रमजान के चांद का दीदार नहीं हुआ। उलमा कराम ने पुष्टि की है कि माह-ए-रमजान का चांद नजर नहीं आया है, इसलिए अब पहला रोजा रविवार 2 मार्च से शुरू होगा। तरावीह की नमाज शनिवार 1 मार्च की रात से ही शुरु हो जाएगी। वहीं रमजान को देखते हुए शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। दारुल उलूम देवबंद के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी और शहरकाजी मेरठ प्रो. जैनुस साजिदीन ने बताया कि रमजान मुबारक का पहला रोजा रविवार 2 मार्च को होगा।
रमजान का पहला रोजा दो मार्च को
0
112
Next article
RELATED ARTICLES


