बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शनिवार को बुलंदशहर में रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचे जहां सीएम योगा ने कहा कि आगे वही बढा जो अनुशासिक, परिश्रमी है। उसी ने इतिहास बनाया है। रज्जू भैया की स्मृती को जीवंत बनाए। स्कूल के लिए राजपाल सिंह ने भूमि का दान दिया। यहां जल्द ही बेटियों को भी प्रवेश मिलेगा और छात्रावास रज्जू भाया की माता के नाम होगा। रज्जू भैया उर्फ राजेंद्र सिंह को पूरा जीवन भारतीय व सनातन के लिए समर्पित किया। वह बेहद सरल और अर्दभुत व्यक्तितव थे।
हमारे पूर्वज हमारे ऋषि मुनि हमारे पवित्र ग्रंथ विरासत है जिसका संरक्षण हो। उन्होंने कहा कि “वोट बुलंदशहर में दिया होगा लेकिन परिणाम काशी, अयोध्या में देखने को मिला होगा।” कौन ऐसे भारतीय है जिसे इन कार्यों में गोरव की अनुभुति न हुई हो।
सभी में अपनी फोर्स के प्रति श्रद्धा का भाव हो। भारत को जवान सीमा की सुरक्षा करता है। इसलिए हम सुरक्षित बैठे हैं। चैन की नांद हो रहे हैं। जिन लोगों ने देश के लिए अपने आप को बलिदान किया। ऐसे लोगों और पुरिजनों के प्रति सम्मान के भाव पैदा करना है। हम अधिकारों की चर्चा तो करते हैं। नारेबाजी करते हैं कि मांगे पूरी हो चाहे किसी भी कीमत पर लेकिन किसकी कीमत पर देश की कीमत पर, संस्थान की कीमत पर, नहीं।
शिक्षक नियमित रिप से समय रहते पाठ्यक्रम को पूरा करता है। यही सच्ची राष्ट्र भक्ति है। जहां एक व्यापारी ईमानदारी के साथ व्यापार करे, सरकार को टैक्स दे। उपभोक्ता को शेषण नहीं करे यह राष्ट्रभक्ति है। किसान अपनी खेती बाढी कर रहा है बारिश व धूप की चिंता किए बिना। देश का पेट पाल रहा है वह किसान की राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भी है। आत्म निर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करेगा।
सैनिक स्कूल अनुशासित वातावरण की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करता है। हर सैनिक के लिए देश प्रथम होता है। देश के विपरित कोई आचरण स्वीकार्य नहीं। सौनिक के लिए नेशन फर्सट, यह संकल्प देश के सैनिक के मन में होता है। तथी वह देश की सुरक्षा करता है। सैनिक के लिए स्वयं का हित सबसे बाद मे होता है। तभी देश सुरक्षित होता है। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी को उनके कर्तव्य के प्रति जागरुक भी किया।
“वोट बुलंदशहर में दिया असर काशी व अयोध्या में दिखा”: सीएम योगी
RELATED ARTICLES


