बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने गुमशुदा स्कूल छात्रों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। मोहित चौधरी, सचिन टंडन द्वारा थाना सिकंदराबाद पुलिस को सूचना दी गयी की उनके बच्चे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के कक्षा 4 में पढ़ते हैं स्कूल की छुट्टी के बाद वे कहीं चले गए जो काफी समय बाद तक भी अपने घर नहीं पहुंचे। जब बच्चें घर नहीं पहुंचें तो परिजनों को चिंता होने लगी जिसके बाद परिजनो ने पुलिस को सूचना से अवगत कराया। परिवारजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सिकंदराबाद पुलिस ने अथक परिश्रम करते हुए दोनों गुमशुदा बच्चों को तलाश कर उनके परिवार जनों को सकुशल सौंप दिया। परिवारजनों ने थाना सिकंदराबाद पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरी – भूरी प्रशंसा की हैं।
पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की तलाश कर परिवार जनों को सोपा
RELATED ARTICLES


