बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस द्वारा कल 58,000/- रुपये की धनराशि अथक परिश्रम कर बैंक खाते में वापस कराए जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। 15 अप्रैल 2025 को वादी गौरव कुमार निवासी कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर द्वारा गलत यूपीआई पड जाने के कारण कुल 58000/- रुपये की धनराशि किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्याना पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए 58,000/- रुपये वादी के खाते में वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
गलत खाते में ट्रांसफर हुई रकम को पुलिस ने लौटाया
0
3
Previous article
RELATED ARTICLES



