Saturday, July 11, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरथाना खुर्जा नगर का एसपी देहात ने किया औचक निरीक्षण

थाना खुर्जा नगर का एसपी देहात ने किया औचक निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र का एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने गुरुवार रात नगर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कानून व्यवस्था और आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाना कार्यालय, बंदीगृह, मालखाना, शस्त्रागार और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर और अन्य सरकारी अभिलेखों के रख-रखाव की जांच की। पुलिस मेस और थाना परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जाए। महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस को संवेदनशील रहने और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अधिकारियों को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments