बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सराय छबीला मार्ग से सैदपुर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 2.40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे जिसके बाद लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ सकेगा।
आपको बता दें कि सराय छबीला मार्ग से इस्माइला होते हुए जाने वाला सैदपुर तक का संपर्क मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर है। कई जगह बने गड्ढों से हादसों का खतरा बना रहता है। काफी समय से मांग की जा रही थी कि सड़क का निर्माण हो। लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण करने के लिए चिन्हित कर लिया है। इसके निर्माण के लिए 2.40 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही सड़क का नवनिर्माण होगा।
2.40 करोड़ रूपए की लागत से होगा सराय छबीला मार्ग से सैदपुर मार्ग का नवनिर्माण
RELATED ARTICLES



