Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरबिल्डिंग मटेरियल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के किशनपुर चौराहे पर स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान को चोरों ने अपने निशाना बनाया लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से अल्टीनेटर चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना छतारी क्षेत्र गांव निवासी हरिओम शर्मा ने बताया कि उनकी छतारी कस्बा में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। सोमवार की सुबह जब वह अपनी दुकान पर गए तो देखा की दुकान का ताला टुटा हुआ था और दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ व अल्टीनेटर गायब था। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments