बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव नगला गोविंदपुर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में एक मासूम समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नगला गोविंदपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें सवार लोग हादसे की चपेट में आ गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय 16 वर्षीय किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे में घायल 12 वर्षीय दुष्यंत और 58 वर्षीय रमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 16 वर्षीय किशोर की मौत व दो घायल
RELATED ARTICLES


