Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदो गाड़ी चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

दो गाड़ी चोर गिरफ्तार, भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान अग्रसेन पार्क के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक ईको गाड़ी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बरामद गाडी को जनपद गाजियाबाद में थाना मसूरी क्षेत्र से वर्ष 2017 में चोरी किया गया था, इस सम्बन्ध में थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद पर मुअसं- 95/17 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र इन्द्रपाल गिरी निवासी ततारपुर कुटी थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर तथा सुनील पुत्र ओम प्रकाश निवासी सुरजापुर धमैडा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments