बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने शुक्रवार को एक अभिसूचना के आधार पर ग्राम खाद मोहन नगर के कच्चे रास्ते से 01 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ललित कुमार पुत्र महिपाल निवासी ग्राम नयांगाव थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को चोरी का 01 ब्लड टेस्ट मशीन, 01 स्टार्टर, प्लास, 1100/- रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
1100/- रुपये नकद समेत एक चोर गिरफ्तार
0
5
RELATED ARTICLES


