Thursday, September 17, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरचोरों ने खूंटे से बंधी भैंस को किया चोरी, रिपोर्ट दर्ज

चोरों ने खूंटे से बंधी भैंस को किया चोरी, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के आसिफाबाद चंदपुरा के रहने वाले जावेद के घर में बंधी भैंस को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उनके घर में दाखिल हुए और एक भैंस को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में शिकायत देते हुए पुलिस को बताया कि रविवार की रात घर में उन्होंने भैंस बंधी थी। सुबह उठकर देखा तो एक भैंस अपने खूंटे से गायब थी उन्होंने भैंस को काफी तलाशा, लेकिन जब भैंस का कोई सुराग नहीं लगा तो वह थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments