Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरचोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी की चोरी, एक...

चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी की चोरी, एक हिरासत में व दूसरे की तलाश जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात के गांव फतेहगढ़ में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर घर से लाखों के आभूषण व नगदी चोरी कर फरार हो गए। परिवार की जब सुबह आंख खुली तो सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की देर रात का है। पीड़ित नवीन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब वह सो कर उठे तो सामान बिखरा व ताले टूटे देख उन्हें चोरी की आशंका हुई। चोरी की वारदात के बाद घर में सन्नाटा छा गया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर उच्चाधिकारी व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी और उसके साथी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments