Monday, April 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहिला के खाते से 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन...

महिला के खाते से 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने महिला के खाते से 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 50 हजार रूपए नकद, एक मोबाइल फोन व 1.84 लाख रूप पीड़ित के खाते में वापस कराए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित सारजन पुत्र उमेश शंकर सारजन निवासी कस्बा बुगरासी मौहल्ला बेल वाल थाना नरसैना बुलन्दशहर, तेजवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जलालपुर थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर तथा करन गिरी पुत्र महेश गिरी निवासी करहाना थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होने पीड़ित माया देवी के बैंक खातो में पैसो की जानकारी होने पर के बैंक खातो में लगा मोबाइल नम्बर की ई-सिम जनरेट कर ई-सिम के माध्यम से पेटीएम चालू कर यू०पी०आई० आई०एम०पी०एस के माध्यम से विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 02 बैंक खातो से कुल 22,30,000/- रुपये ट्रांसफर लिये जिसमें 1,84,000/-रुपये वादिये के खाते में वापस कर दिये व शेष धनराशि से एक मोटर साईकल, 94,000/- रुपये खरीदना बताया, जनसेवा केन्द्रों से अधिक कमीश्न का लालच देकर जनपद गाजियाबाद से 4,50,000/- व जनपद बिजनौर से 5,00,000/- जनसेवा केन्द्रो से 30 प्रतिशित के कमिशन पर निकाले तथा थाना स्याना क्षेत्र के जन सेवा केन्द्र के माध्यम से रुपये निकालकर आपस में बांट लिये गये तथा 50,000/- रुपये अभियुक्त रोहित द्वारा अपने जानकार को उधार देना बताया व 40,000/- रुपये अभियुक्त रोहित के वालेट में शेष है तथा अन्य रुपये निजी कार्यों में खर्च कर लिये गये, व अपने परिचितों को उधार देना बताया जिसके सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा विवेचना में साक्ष्यो के आधार पर घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को मय 50000/- रुपये नकद व 01 मोबाइल क्षति ग्रस्त सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments