Monday, April 27, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा ट्रिपल मर्डर के बाद बड़ा एक्शन: अवैध जिम पर प्राधिकरण की...

खुर्जा ट्रिपल मर्डर के बाद बड़ा एक्शन: अवैध जिम पर प्राधिकरण की सीलिंग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा में जिम के अंदर हुई बर्थडे पार्टी के दौरान ट्रिपल मर्डर के मामले में अब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस इमारत में जिम संचालित हो रहा था, उसे प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में इमारत मानचित्र के अनुरूप नहीं पाई गई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
आपको बता दें कि शनिवार देर रात खुर्जा के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस खौफनाक वारदात में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजन लगातार जिम संचालक और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस इमारत में यह जिम चल रहा था, वह अवैध है, इसलिए उस पर बुलडोजर चलाया जाए।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में इमारत के निर्माण में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इसी के आधार पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments