Tuesday, July 28, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरफर्जी फर्म बनाकर करीब 1.21 करोड़ रूपए की जीएसटी चोरी करने वाले...

फर्जी फर्म बनाकर करीब 1.21 करोड़ रूपए की जीएसटी चोरी करने वाले 01 महिला सहित कुल तीन गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ की पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर करीब 1.22 करोड रुपए की जीएसटी चोरी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा। फिलहाल मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को एक लैपटॉप व तीन मोबाइल बरामद हुए है।
एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 में जीएसटी विभाग ने जनपद की एक फर्जी फर्म के फर्जी बिलों के आधार पर 1.22 करोड़ की जीएसटी चोरी करने के जीएसटी उपायुक्त जयंत सिंह की शिकायत पर ककोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जांच के लिए एसपी क्राइम नरेश कुमार, जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. शिव आसरे के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान ककोड़ की फर्जी फर्म तनु इंटरप्राइज का नाम प्रकाश में आया था। कार्रवाई करते हुए चोला क्षेत्र के गांव नगलाबंशी निवासी पवन, विवेक और उनकी महिला साथी तनु को 23 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान दिल्ली की एक अन्य फर्जी फर्म सनसाइन इंटरप्राइज का उनका सहयोग करना प्रकाश में आया था। सोमवार को एसआईटी की टीम ने सनसाइन इंटरप्राइज नाम से फर्म रजिस्टर कराने के आरोपी समर चौधरी निवासी मांडोली नोर्थ ईस्ट हाल निवासी गांव काजमपुर थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, सुरेंद्र गांव काजमपुर थाना मोदीनगर, गाजियाबाद उनकी महिला साथी दीपा रघुवंशी निवासी स्वेता अपार्टमेंट सेक्टर दो राजेंद्र नगर को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों पुरुष हाईस्कूल पास है, जबकि महिला इंटरमीडिएट पास है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments