Sunday, August 16, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर: जीटी रोड पर रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, महिला की मौत...

बुलंदशहर: जीटी रोड पर रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, महिला की मौत व 11 घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में जीटी रोड स्थित बिलसूरी फ्लाईओवर पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उरई डिपो की रोडवेज बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण वह आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में 50 वर्षीय सुधा पत्नी रवि निवासी फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनुष्का, संगीता, रामशंकर, सुनीता, सुरेश, संजीव, रमेश वर्मा, अवधेश, श्यामबाबू, लक्ष्मी और अजीत कुमार घायल हो गए। सभी घायल एटा, जालौन, मैनपुरी, हमीरपुर और उन्नाव जनपद के निवासी बताए गए हैं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है। हादसे के बाद बस चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक दोनों ही वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जीटी रोड पर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालकों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments