बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद की पुलिस ने तीन वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अतुल सैनी पुत्र नरेश सैनी निवासी पतवारी आश्रम के पास मौ. छैपियान कस्बा व थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर, हर्ष शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा व शाहरुख पुत्र हकीकत निवासी मौ. आहानग्रान कस्बा व थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर दो वाहन चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिल व एक तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस व एक अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अतुल सैनी व हर्ष सैनी पर जिला बुलंदशहर व अलीगढ़ में दो मुकदमे दर्ज है। वहीं अभियुक्त शाहरुख पर जनपद बुलंदशहर में एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरतीन वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद
0
118
Previous article
RELATED ARTICLES


