बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चंदौक निवासी छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है जिसके बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने छात्र को बचाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चंदौक निवासी एक छात्र अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोक लिया और छात्र पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय लोगों को अपनी ओर आता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। लोगों ने मामले से डायल 112 को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह ने पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरकोचिंग सेंटर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज
कोचिंग सेंटर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज
0
119
RELATED ARTICLES


