बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा निवासी और पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे विजय शर्मा का संभल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात संभल जनपद के गिन्नौर क्षेत्र के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विजय शर्मा न सिर्फ एक सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे, बल्कि वे सेवा भारती में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
संभल में दर्दनाक सड़क हादसा: नरौरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा की मौत
RELATED ARTICLES



