Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरहनुमान मंदिर में किन्नर से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हनुमान मंदिर में किन्नर से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के सोमना रोड स्थित हनुमान मंदिर में बंदरों को केले खिलाने गई किन्नर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सोही निवासी डोली किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी बबलू निवासी सरगमा, थाना शिकारपुर के साथ पहासू से केले लेकर सोमना रोड स्थित हनुमान मंदिर पर बंदरों को खिलाने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान हितेश, सहजान, सोनी उर्फ इमरान और पप्पू प्रधान के भतीजे वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments