बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने माता घाट रेलवे ओवर ब्रिज और एनएच-34 को जेवर रोड से जोड़ने वाले करीब चार किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विधायक मीनाक्षी सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि खुर्जा में औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन नगर के बीचों बीच से होकर गुजरते हैं। इससे शहर में यातायात का दबाव बढ़ने के साथ ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एनएच-34 को जेवर रोड से जोड़ने वाले करीब चार किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास को जरूरी बताते हुए इसके निर्माण की मांग की।
इसके साथ ही खुर्जा नगर में गांधी मार्ग और सिकंदराबाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए माता घाट रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। विधायक ने कहा कि ओवर ब्रिज बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम हो सकेगा। विधायक ने खुर्जा के महिला अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड बढ़ाने तथा क्षेत्र में स्टेडियम बनाए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और खेल संबंधी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा रखी गई क्षेत्रीय समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनीष सिंह, जिला मंत्री रिषभ पंडित, जिला मंत्री मधुर चौहान, छोटे भाई अमित शर्मा एवं जवां मंडल के मंडल अध्यक्ष भाई पुष्पेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
सीएम योगी से मिलीं विधायक मीनाक्षी सिंह, मिनी बाईपास व रेलवे ओवर ब्रिज की रखी मांग
RELATED ARTICLES


