Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबारिश के कारण सड़क की मिट्टी धसने से ट्रक फंसा

बारिश के कारण सड़क की मिट्टी धसने से ट्रक फंसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में बारिश के कारण अमरगढ़-खानपुर मार्ग पर जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज के पीछे सड़क किनारे एक ट्रक धंस गया। सड़क के मिट्टी धंसने से ट्रक का पहिया गड्ढे में बुरी तरह फंस गया। जेसीबी व क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन मिट्टी दलदली होने के कारण ट्रक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, अमरगढ़-खानपुर मार्ग पर जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज के पीछे वाली सड़क बारिश के कारण खराब हो गई। सड़क किनारे मिट्टी काटने से ट्रक फंस गया। इस दौरान लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद जेसीबी व क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments