बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र में बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रविदत्त कौशिक निवासी राधिका एन्क्लेव ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दो अगस्त की रात बेटे शिरिवन बाइक से घर आ रहे थे। गांव अकबरपुर के सामने मेरठ की ओर से आ रहे पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज
0
4
RELATED ARTICLES


