बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): लगातार हो रही बारिश के चलते बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मंदिर के बाहर और आसपास बारिश का पानी भर जाने से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सावन के पवित्र माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश में भी यहां पानी भर जाता है, जिससे नगर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बारिश से नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर जलमग्न
RELATED ARTICLES


