बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार गैंगस्टर में वांछित शातिर 02 आरोपियों को उनके मस्कन जनपद मैनपुरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो थाना गुलावठी पर पंजीकृत मुअसं- 192/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुभाष चन्द पुत्र अनार सिंह निवासी ग्राम अंजनी थाना विछवा जनपद मैनपुरी तथा पप्पू पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम अंजनी थाना बिछवा जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर के दो अपराधी गिरफ्तार
0
2
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



