Monday, April 20, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरबस से उतरते वक्त छात्रा आई टायर के नीचे, गई जान

बस से उतरते वक्त छात्रा आई टायर के नीचे, गई जान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव करौरा में सोमवार को बस से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से एक छात्रा नीचे गिर गई और तभी अचानक बस चलने से वह टायर के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
आपको बता दें कि छात्रा अपना स्टॉप आने पर बस से उतरी। तभी अचानक छात्रा बस के नीचे आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है जो NREC कॉलेज की B.Com फाइनल ईयर की छात्रा थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। मौके पर सीओ अनूपशहर, SDM खुर्जा सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments