बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव जवाँ में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और धारदार हथियार से भी वार किए जाने का आरोप है। घटना में वेद, सोनू समेत तीन लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने जहांगीरपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरजमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार के वार से तीन...
जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार के वार से तीन घायल
0
2
RELATED ARTICLES


