बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया पुलिस व स्वाट टीम की गुरुवार की रात भैंस व मोटर तार चोरी करने वाले शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलवस्था में अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को अवैध तमँचा, कारतूस, मोटर का कॉपर तार, घटना में इस्तेमाल बाइक, ताला व मोटर तोड़ने वाले औजार बरामद हुए है।
आपको बता दें कि थाना अरनिया पुलिस टीम व स्वाट टीम देहात गुरुवार की रात क्यौली किनुआ अंडरपास पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, नही रुके तथा बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर बाइक को तेजी से मोड़कर वापस चंडौस की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया तो बम्बे की पटरी के पास कच्चे रास्ते पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको अपने 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया। बदमाश शातिर किस्म के चोर/अपराधी हैं। जिनके द्वारा 16 अप्रैल 2026 को थाना अरनिया क्षेत्रान्तर्गत 04 भैंस चोरी करने की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना अरनिया पर मु0अ0सं0 0154/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त 24 जून 2026 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में दो मोटरों से कॉपर तार चोरी करने की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 0339/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तालिब पुत्र रशीद निवासी ग्राम शेरपुर बांगर थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर (घायल) तथा जबरशेर पुत्र फकीर मौहम्मद निवासी ग्राम शेरपुर बांगर थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
भैंस व मोटर तार चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


