बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के एनएच-34 पर अगवाल पुल पर एक ऑटो रेलिंग में फस गया। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आपको बता दें कि एक ऑटो सवारी लेकर खुर्जा से बुलंदशहर जा रहा था जैसे ही वह हाईवे एनएच-34 पर अगवाल फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर सेफ्टी रेलिंग के बीच में फस गया। ऑटो सवार लोगों में चीज पुकार मच गई। राहगीरों ने हारून और जहीर को ऑटो से बाहर निकाला जबकि साद मोहम्मद का पैर फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। वहीं थाना खुर्जा देहात पुलिस ने बताया कि घायल युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
अनियंत्रित ऑटो रेलिंग में फंसा, दो घायल
0
112
Previous article
RELATED ARTICLES


