Monday, September 14, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदबंगों द्वारा दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

दबंगों द्वारा दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के कालिंदी कुंज कॉलोनी के पास एक दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंदर युवक दबंग को देखकर टेबल के नीचे छिप गया, लेकिन आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार व लोहे की रोड से हमला किया जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है पुलिस ने छह नामजद लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दबंगों द्वारा एक दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट की जा रही है। हमले के दौरान दुकान के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। युवक को पीटता देख उसको बचाने आए दोस्त के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। थाना प्रभारी का कहना है कि घायल ध्रुव निवासी प्रीत विहार कॉलोनी की तहरीर के आधार पर मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments