बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में एक युवक रूपए ऐठता दिख रहा है यह वीडियो बुलंदशहर जिले के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव चिट्टा उर्फ चिरचिटा से जुड़ा है वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक 500-500 के नोटों को गिन रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि गांव चिट्टा उर्फ चिरचिटा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रकाशित हो रहा था जिसमें पुलिस के नाम पर 30 हजार रूपए की हड़पे जा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है।
आइये आपको बताते है क्या हैं पूरा मामला:-
बुलंदशहर जिले के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव चिट्टा निवासी खुशनसीब उर्फ खुश-खुश पुत्र गुलफाम द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति सलमान पुत्र आजाद को राजस्थान पुलिस का डर दिखाकर 30 हजार रुपए की अवैध वसूली की। आरोपी खुशनसीब उर्फ खुश-खुश ने यह कहकर पीड़ित को धमकाया कि वह पैसे नहीं देगा तो विभिन्न कानूनी कार्यवाही में फंसा दूंगा। इसके बाद पीड़ित ने भयभीत होकर 30 हजार रुपए की रकम दे दी जिसका वीडियों भी सोशल मीडिया पर प्रकाशित हो रहा हैं।


