बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी ग्राम प्रधान पति को गांव के ही लोगों ने जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की। आपको बता दें कि ग्राम प्रधान पति नरेश कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव में ग्राम पंचायत निधि से बंजर भूमि तालाब तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे गांव के ही रहने वाले लोगों ने बंद करा दिया। मजदूरों द्वारा सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान पति मौके पर पहुंचें। इस दौरान उन्होंने कार्य बंद करने का कारण पूछा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान पति नरेश कुमार थाने पहुंचे और नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम प्रधान पति को मिली जान से मारने की धमकी
0
111
RELATED ARTICLES


