Thursday, April 30, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरऑनलाइन ठगी किये गये कुल 46,199/- रुपये कराए वापस

ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 46,199/- रुपये कराए वापस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 46,199/- रुपये अथक परिश्रम कर पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायें जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
आपको बता दें कि 31 मार्च 2026 को ब्रह्मचारी तन्यमयानन्द निवासी ग्राम गंगामन्दिर थाना रामघाट जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत (संख्या-33103260071277) दर्ज की गयी कि पंजाब नेशनल बैंक के खाते से गूगल एप लिंक द्वारा अज्ञात साइबर ठगो द्वारा 46,199/- रुपये की ऑनलाइन ठगी की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना रामघाट साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना रामघाट साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के बैंक खाते में 46,199/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना रामघाट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments