बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के नगला चीती के रहने वाले एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों का आरोप है कि व्यक्ति की मौत पाटरी संचालक की वजह से हुई है।
आपको बता दें कि मृत व्यक्ति ध्रुव पाटरी में चौकीदार के रूप में कार्य करता था अचानक से उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि पाटरी संचालक व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर छोड़कर भाग गया। व्यक्ति की पहचान नगला चीती निवासी सुभाष सिंह के रूप में हुई है। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चौकीदार की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
RELATED ARTICLES


