Tuesday, April 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत, बच्चा और चालक...

ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत, बच्चा और चालक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में NH-34 बाईपास स्थित टी-प्वाइंट पर ट्रक ने एक मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोपेड सवार बच्चा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बच्चे व चालक को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments