Wednesday, June 3, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरई-रिक्शा की टक्कर के बाद महिला व उसके पति पर बरसे लात-घूंसे,...

ई-रिक्शा की टक्कर के बाद महिला व उसके पति पर बरसे लात-घूंसे, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के छपरावत अंडरपास के पास एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि छपरावत अंडरपास के पास ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई थी जिसके बाद महिला व उसके पति के साथ मारपीट की गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि महिला खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आई। मारपीट में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में टांके लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments