बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। चोर ने बुलंदशहर जिले के थाना स्याना क्षेत्र के हामिद नूर मार्केट से एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हामिद नूर मार्केट से चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें चोर बाइक लेकर आराम से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्याना: हामिद नूर मार्केट से चोर ले उड़ा बाइक, घटना सीसीटीवी में कैद
RELATED ARTICLES



