Wednesday, September 9, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकरंट की चपेट मे आने से युवक की मौत

करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कटा खेड़ा मोड़ के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव मंडावर निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र रमेश चंद्र मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार दोपहर वह कटा खेड़ा मोड़ के पास एक मकान के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। मकान के पास से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी। काम के दौरान राहुल अचानक बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मकान मालिक उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हादसे के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments